पिलखुवा लूट के बाद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, बॉर्डर सील कर वाहनों की जांच
ब्रेकिंग न्यूज़;पिलखुवा (हापुड़) में नेशनल हाईवे पर गेहूं व्यापारी के मुनीम से 64 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना के बाद, हापुड़ से सटे जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में तेज़ और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लूट की गंभीरता को देखते हुए थाना मसूरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
थाना मसूरी क्षेत्र के सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ बॉर्डर से जुड़े सभी संपर्क मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना मसूरी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
थाना मसूरी पुलिस की इस सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पूरे क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी साफ तौर पर देखने को मिल रही है, जिससे अपराधियों पर दबाव बढ़ा है और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
khabre junction
