गाजियाबाद में बेटे पर बीमार मां से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

गाजियाबाद — मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23, जागृति विहार, मकान नंबर 22 में रहने वाले एक युवक पर अपनी ही बीमार मां के साथ मारपीट करने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में बेटे निशांत ठाकुर द्वारा मां के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि निशांत की बहन निशा अमेरिका में रहती हैं। मां की सेहत को लेकर चिंता के चलते उन्होंने मां के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। इसी कैमरे में कथित तौर पर मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद निशा ने यह वीडियो सोसाइटी के लोगों के साथ साझा किया और अपने ही भाई निशांत के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सोसाइटी के लोगों द्वारा यह वीडियो स्थानीय पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

 

khabre junction

1 Comment
  1. Oscar Seanor says

    Usually I do not read article on blogs, but I wish to say that this write-up very forced me to try and do so! Your writing style has been surprised me. Thanks, very nice article.

Leave A Reply

Your email address will not be published.