गणतंत्र दिवस को लेकर किऊल रेलवे स्टेशन पर चला एंटी-सबोटेज चेकिंग अभियान

लखीसराय (सरफराज आलम)। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किऊल रेलवे स्टेशन पर विशेष एंटी-सबोटेज चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यार्ड क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग स्थल में संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई। इसके साथ ही यात्रियों के बैग और लगेज की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा जांच के लिए हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

जांच के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को देने के लिए जागरूक भी किया गया। अभियान के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

इस संबंध में किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरा अभियान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में निरंतर निगरानी और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.