अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की संपत्ति में जोरदार बढ़ोतरी: बिजनेस और विदेशी प्रोजेक्ट्स से परिवार को फायदा

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने राजनीतिक पद का इस्तेमाल कर निजी व्यवसाय और परिवार को फायदा पहुंचाने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के विदेशी प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट व्यवसाय से उनकी निजी संपत्ति में पिछले एक साल में 12,800 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2025 में दूसरी बार व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रंप की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन 20 से अधिक विदेशी प्रोजेक्ट्स चला रहा है और ‘ट्रंप’ नाम को लाइसेंस देकर करीब 210 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिनमें ओमान में लग्जरी होटल और सऊदी अरब शामिल हैं।

भारत में ट्रंप के पर्सनल प्रोजेक्ट

भारत में भी ट्रंप के कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। पुणे में ट्रंप वर्ल्ड सेंटर बन रहा है, जिससे 289 मिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान है। गुरुग्राम में रेसिडेंशियल और होटल प्रोजेक्ट्स लिस्टेड हैं और गोल्फ कोर्स बनाने की योजना भी है।

पिछले साल तक ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम में 7 प्रोजेक्ट्स से कम से कम 175 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में ट्रिबेका कंपनी ट्रंप-ब्रांडेड प्रॉपर्टीज की देखरेख करती है। पुणे के नए प्रोजेक्ट से कम से कम 15,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है।

अगस्त 2025 तक मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और कोलकाता में 4 ट्रंप टावर प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 35 लाख वर्ग फीट है। आने वाले समय में पुणे, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में 6 और प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे। भारत में कुल 14 ट्रंप-ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स होने के बाद यह अमेरिका के बाहर ट्रंप टावर्स का सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।

टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय डील्स

ट्रंप ने वियतनाम और इंडोनेशिया को टैरिफ में ढील के बदले बिजनेस डील की। इन देशों में उनके ऑर्गनाइजेशन को बड़े गोल्फ और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मिली।

गिफ्ट, चंदा और क्रिप्टोकरेंसी

फिल्म, टेक और मीडिया कंपनियों से हुए सेटलमेंट, चुनावी चंदा और लग्जरी गिफ्ट्स भी ट्रंप की संपत्ति में शामिल हैं। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी से ट्रंप परिवार को भारी आमदनी हुई है। पाकिस्तान के साथ हुए क्रिप्टो डील से ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने लगभग 17,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की इस बढ़ती संपत्ति और विदेशी प्रोजेक्ट्स ने उन्हें अमेरिका के भीतर और बाहर आर्थिक रूप से काफी सशक्त बनाया है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.