पुलिस लाइन में लगा नेत्र जांच व मनोचिकित्सक स्वास्थ्य शिविर, 295 पुलिसकर्मियों की हुई जांच 

मानसिक स्वास्थ्य मानव जीवन की बहुमूल्य संपति है, पुलिस जवान अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग :- एसपी दीपक सहारन  

ऐलनाबाद , सिरसा 20 जनवरी ( एम पी भार्गव ,)पुलिस लाइन सिरसा के सामुदायिक केंद्र में आज पुलिस जवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य व आंखों की जांच,के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन कर 295 पुलिस जवानों की आखों व मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग की गई । इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य पुलिस जवानों और उनके परिवारजनों में मानसिक स्वास्थ्य व आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके मानसिक तनाव को कम करना है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि स्वस्थ शरीर मानव जीवन की बहुमूल्य संपति है,इसलिए प्रत्येक पुलिस जवान को अपने स्वास्थ्य की प्रति सजग रहना चाहिए । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस जवानों व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए समय-समय पर मेडिकल शिविर का आयोजन करवाया जाता है । उन्होने यह भी कहा की इस तरह के मेडिकल शिविर का आयोजन करने का उदेश्य पुलिस के जवानों को बेहतर चिक्तिसा सुविधा देना है,ताकि पुलिस के जवान पूर्ण रुप से स्वस्थ रहें और अपनी ड्यूटी का और बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें । एसपी दीपक सहारन ने कहा की पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस जवानों आंखों की काउंसलिंग के लिए आई-क्यू होस्पिटल के डॉक्टर गौरव गोयल ने 164 पुलिस जवानों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कर पुलिस जवानों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को नियमित आंखों की चेकिंग करवाकर खाने में अच्छी डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए । मेडीकल जांच के दौरान पुलिस जवानों का ब्लैड प्रैशर,शुगर इत्यादि चैक किया गया । इस अवसर पर पहुचें डॉक्टरों ने पुलिस जवानों को सर्दी के मौसम में खान-पान में विशेष सावधानियां बरतने के टिप्स दिए । आई-क्यू होस्पिटल के डॉक्टर गौरव गोयल ने कहा कि आंखें,हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और ये बहुत नाजुक होती हैं,इसलिए उनकी पूरी देखभाल करें,थोड़ी सी भी परेशानी हो तो उसे नज़रअंदाज़ न करें । यदि आंखों से संबंधित समस्याओं को आप लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करेंगे तो दृष्टि प्रभावित हो सकती है या हमेशा के लिए आंखों की रोशनी छिन सकती है । कंप्यूटर और लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ड्राई आई के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं,इसलिए समस्या मामूली भी हो तो खुद से आंखों का इलाज न करें, डॉक्टर से संपर्क करें । इस दौरान मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर अवतार सिंह व उनकी टीम ने 95 पुलिस जवानों के मानिसक स्वास्थ्य की जांच करते हुए पुलिस जवानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि समय-समय पर मनोरोग चिकित्सक से संपर्क कर अपने मानसिक स्वास्थ की जांच करवानी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा की इस तरह के कैंपों का आयोजन करने का उदेश्य पुलिस के जवानों को बेहतर मनोचिक्तिसा सुविधा देना है,ताकि जवान पूर्ण रुप से स्वस्थ रहे और बेहतर ढ़ंग से ड्यूटी कर सके । इस अवसर पर उन्होंने पुलिस जवानों को स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए । इस अवसर पर डीएसपी आदर्शदीप सिंह,लाइन अफसर इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह,जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.