लखीसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ उद्योग वार्ता का आयोजन

डीएम मिथिलेश मिश्र ने उद्यमियों की समस्याओं को लिया गंभीरता से

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में लखीसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ उद्योग वार्ता का आयोजन समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. बी.के.चतुर्वेदी द्वारा उद्यमियों को वर्तमान बाजार परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग रणनीतियों, उत्पादों की ब्रांडिंग, बाजार विस्तार, मूल्य संवर्धन एवं प्रभावी उद्यम संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में टिके रहने हेतु नवाचार, गुणवत्ता सुधार, लागत प्रबंधन तथा दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिया। उपस्थित उद्यमियों द्वारा उनके विचारों को अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक बताया गया।

बैठक के दौरान उद्यमियों द्वारा विद्युत विभाग, राइस मिलर्स से संबंधित समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्र की भूमि से जुड़े विषयों तथा अग्निशमन विभाग से संबंधित प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों ने औद्योगिक विकास में आ रही व्यावहारिक बाधाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिले और उद्यमियों को अनुकूल, सहयोगात्मक एवं निवेश-अनुकूल औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. बी.के. चतुर्वेदी, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रूपेश कुमार झा, क्षेत्रीय पदाधिकारी बियाडा धीरज कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, तथा जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.