ककराला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में मरीजों को मिला लाभ

ककराला।आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद ककराला के पूर्व अध्यक्ष महबूब सकलैनी द्वारा उनके ककराला कैंप कार्यालय पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरेली से आए प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ताहिर हुसैन (MBBS, M.S.) ने बड़ी संख्या में मरीजों की आंखों की जांच की।

इस दौरान मरीजों को आवश्यकतानुसार आंखों के ड्रॉप एवं दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में महबूब सकलैनी (पूर्व अध्यक्ष, ककराला), वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, डॉ. नदीम खान, जीशान खान, मुआव्विज सकलैनी, मोअत्तर खान, अब्दुल कादिर खान, अनीस अहमद, जमशेद अली खान, गयूर खान, माज़ खान, खिज़र खान और मुगीस खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महबूब सकलैनी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.