मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट बना भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऑफिशियल कैटरर, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
गुवाहाटी, जनवरी 2026।उत्तर भारत में लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में पहचान बना चुका मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट, गुवाहाटी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऑफिशियल कैटरर बन गया है। इसके लिए रिज़ॉर्ट ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ साझेदारी की है। हावड़ा–कामाख्या (गुवाहाटी) रूट पर चलने वाली इस ट्रेन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस साझेदारी के साथ मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट देश का पहला लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी ब्रांड बन गया है, जो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अपना सिग्नेचर डाइनिंग एक्सपीरियंस ऑनबोर्ड उपलब्ध करा रहा है। अब यात्री पूरी रात की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल और असम के पारंपरिक व शुद्ध व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।
ऑनबोर्ड मेन्यू में स्थानीय सामग्री से तैयार किए गए व्यंजन शामिल हैं, जिनमें बसंती पुलाव, चोलर और मूंग दाल, चनार और धोकर, असमिया जोहा चावल, माटी मोहर, मसूर दाल, मौसमी सब्जियों की भाजी के साथ संदेश, नारियल बर्फी और रसगुल्ला जैसी पारंपरिक मिठाइयाँ प्रमुख हैं। मेन्यू को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि क्षेत्रीय स्वाद और पौष्टिकता के बीच संतुलन बना रहे, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का और सुपाच्य भी रहे।
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट, गुवाहाटी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रतन शर्मा ने कहा कि मेफेयर का उद्देश्य केवल भोजन परोसना नहीं, बल्कि यात्रियों को खाने के ज़रिए बंगाल और असम की संस्कृति, परंपरा और खाद्य विरासत से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर डिश को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे यात्री स्थानीय स्वाद और आधुनिक डाइनिंग सुविधाओं का एक साथ अनुभव कर सकें।
हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत की पहली लंबी दूरी की ओवरनाइट वंदे भारत ट्रेन है, जो लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसमें 16 पूरी तरह एयर-कंडीशन्ड स्लीपर कोच हैं, जिनमें फर्स्ट एसी, एसी टू-टियर और एसी थ्री-टियर शामिल हैं। करीब 823 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में एर्गोनॉमिक बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाज़े, एडवांस्ड सस्पेंशन, शोर कम करने की तकनीक और कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है।
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट, गुवाहाटी प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली से घिरा एक प्रमुख लग्ज़री डेस्टिनेशन है। रिज़ॉर्ट में 260 कमरे, कॉटेज और विला, विशाल खुले लॉन, इंडोर हॉल, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, स्पा और बच्चों के लिए विशेष ज़ोन उपलब्ध हैं। आराम, सुविधा और यादगार अनुभव के लिए जाना जाने वाला यह रिज़ॉर्ट अब भारतीय रेल यात्रा के अनुभव को भी एक नया आयाम देने जा रहा है।
khabre junction
