गोल्डन ग्लोब रेड कार्पेट पर प्रियंका-निक का जलवा, स्टाइल और प्यार ने लूटी महफिल

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने जैसे ही कदम रखा, फोटोग्राफर्स और मीडिया की नजरें उन पर टिक गईं। दोनों ने अपने अनोखे और प्यार भरे अंदाज में पोज देकर वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया। कपल की केमिस्ट्री और कॉन्फिडेंस ने रेड कार्पेट की रौनक और बढ़ा दी।

इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नेवी ब्लू रंग का स्टाइलिश गाउन पहना था, जो एक फ्रेंच लग्जरी ब्रांड का बताया जा रहा है। गाउन के टॉप का खास डिजाइन और स्कर्ट में खूबसूरत लेयर्स ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। वहीं, निक जोनास क्लासिक ब्लैक सूट में नजर आए और हमेशा की तरह अपनी पत्नी के साथ परफेक्टली मैच करते दिखे।

प्रियंका ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए बुलगारी का डायमंड नेकलेस पहना, जो उनकी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खा रहा था। इसके साथ बड़ी डायमंड रिंग और टॉप के अनोखे डिजाइन ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए। प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट में प्रियंका को प्रेजेंटर के तौर पर भी आमंत्रित किया गया था।

गोल्डन ग्लोब के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर इवेंट में शामिल होने वाले सितारों की जानकारी साझा की गई थी। इस समारोह में आयो एडेबिरी, क्रिस पाइन, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की एक निडर और ताकतवर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाने वाली खूंखार समुद्री डाकू रह चुकी है। यह किरदार प्रियंका के अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.