डीएम ने मकर संक्रांति के दृष्टिगत कछला घाट का किया निरीक्षण

बदायूं, जनवरी।आगामी 15 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि मकर संक्रांति के अवसर पर आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से स्नान कर सकें। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.