पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद द्वारा 13 जनवरी को सनातन धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व

ऐलनाबाद, 12 जनवरी (एम. पी. भार्गव)।पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद, जिला सिरसा (हरियाणा) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सनातन धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पतंजलि योग परिवार के मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने बताया कि लोहड़ी पर्व सामाजिक समरसता और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तरीके से लोहड़ी जलाकर पर्व मनाया जाएगा तथा आपसी भाईचारे और उल्लास के वातावरण में सभी साधक एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

हेमराज सपरा ने पतंजलि योग परिवार के सभी पदाधिकारियों, साधकों और नगरवासियों से अपील की है कि वे समय पर सनातन धर्मशाला पहुंचकर लोहड़ी पर्व के आयोजन में भाग लें और इस पावन पर्व का आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सहयोग व सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.