गुरुग्राम में बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मांगे सुझाव

हरियाणा, 6 जनवरी (एम पी भार्गव)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर विभिन्न वर्गों और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए तथा एक समावेशी और जनकल्याणकारी बजट की परिकल्पना को साकार करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट राज्य के हर नागरिक के लिए खुशहाली और समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य ऐसा बजट प्रस्तुत करना है, जिससे विकास के लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सकें।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि रचनात्मक और व्यावहारिक सुझावों को प्राथमिकता देते हुए आगामी बजट में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी सुझावों का गहन अध्ययन कर उन्हें बजट निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष भी लगातार सेक्टरवाइज बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि उद्योग, व्यापार, किसान, युवा, महिला, कर्मचारी और अन्य सभी हितधारकों से सीधे संवाद कर बजट से जुड़े सुझाव लिए जा सकें। सरकार का प्रयास है कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज न होकर हरियाणा के समग्र विकास का रोडमैप बने।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.