लखीसराय : कड़ाके की इस भीषण ठंड तथा निरंतर गिरते तापमान के बीच लखीसराय जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि तथा जाने-माने समाजसेवी मदन मंडल की ओर से मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गरीब, वृद्ध,दिव्यांग व बेसहारा लोगों के बीच सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में कंबल का वितरण किया गया।रोटरी क्लब के सौजन्य कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों तथा वृद्ध महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस दौरान समाजसेवी मदन मंडल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे,यह मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है।शीतलहर से बचाव को लेकर एक समाज सेवक होने के नाते मेरे द्वारा हरसंभव कदम उठाया जा रहा है।
कंबल वितरण के दौरान विशेष रूप से वृद्धजन,दिव्यांग एवं मजबूर लोगों को प्राथमिकता दी गई।मदन मंडल के इस मानवीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंदों ने सराहना की,कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत साफ झलक रही थी।
khabre junction
