बदायूं।समाजवादी पार्टी के बदायूं संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने सोमवार, 30 दिसंबर 2025 को डीएम रोड, सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे। सांसद ने आत्मीयता के साथ आम नागरिकों की बात सुनी और हर समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनता दरबार के बाद सांसद आदित्य यादव अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम लखनपुर, सिताबनगर, किसरुआ एवं कंडेला (सिलहरी) पहुंचे। यहां उन्होंने अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग हमेशा उपलब्ध रहेगा।
इसी क्रम में सांसद आदित्य यादव क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने जनसामान्य से संवाद स्थापित किया, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और सामाजिक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, सतीश यादव, रचित गुप्ता, राहुल कुर्मी, वीरेंद्र जाटव, अमीर सुलतानी सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
khabre junction
