एसपी दीपक सहारन ने स्वयं फील्ड में उतरकर बेसहारा पशुओं को रिफ्लेक्टर टेप लगाई
ट्रैफिक नियमों की पालना कर हम खुद व दूसरों को सुरक्षित जीवन दे सकते हैं :- एसपी वाहन चालक भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना सुनिश्चित करें :- एसपी
ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव ),सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं देता ऐसे में आवारा घूम रहे पशु के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारा ने बेसहारा पशुओं की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए स्वयं फील्ड में उतरकर शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर टेप लगाई । उन्होंने कहा कि इसके अलावा वाहन चालक भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप का इस्तेमाल करें ताकि कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों पर विराम लगया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेसहारा पशुओं के गले में बंधी टेप रात के समय दूर से ही दिखाई देती जिस कारण वाहन चालक को पशुओं की पहचान करने में आसानी होगी और वह किसी प्रकार के हादसे से बच सकेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारा ने कहा कि पुलिस और सामाजिक संस्थाएं मिलकर बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर टेप लगाऐ ताकि कोहरे के मौसम में रिफ्लेक्टर टेप पशु के गले में दूर से दिखाई देने पर वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, खासकर घने कोहरे व सर्दी के मौसम में अक्सर हादसे दो जाते है,जिस कारण लोग अपनी जान गंवा बैठते है,इसलिए ऐसे हादसों को रोकने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी होनी अति आवश्यक है । यदि संभव हो सके सर्दी के मौसम में ट्रैक्टर ट्राली लेकर सड़कों पर न आए क्योंकि इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है । इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सहित गौ रक्षक दल के अनेक सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
1. धीमी रफ्तार में गाड़ी चलाएं
घने कोहरे में तेज गति से वाहन न चलाएं,क्योंकि ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो विजिबिलिटी कम होने पर अचानक सामने आ गए वाहन आने पर रुक पाना मुश्किल हो जाता है,इसलिए हमेशा निर्धारित सीमा में ही वाहन चलाएं ।
2 लाइट और लो बीम का सही इस्तेमाल करें,कई बार लोग कोहरे में हाई बीम लाइट जला देते हैं, जिससे रोशनी वापस आंखों पर पड़ती है और दिखना और मुश्किल हो जाता है। फॉग लाइट या लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल ही सुरक्षित विकल्प है ।
3. आगे वाले वाहन से उचित दूरी रखें,घने कोहरे में ब्रेक लगाने की जरूरत अचानक पड़ सकती है,ऐसे में आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि टक्कर से बचा जा सके।
4. वाहन चालक ओवरटेक करने से बचें,कम विजिबिलिटी में ओवरटेक करना जोखिम भरा होता है।,सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आमने-सामने की टक्कर का खतरा बढ़ जाता है।
5. अलर्ट रहें और जरूरी हो तो रुक जाएं,अगर कोहरा बहुत घना हो और सड़क बिल्कुल साफ नजर न आ रही हो, तो बेहतर है कि किसी सुरक्षित जगह पर वाहन रोक दें, रेडियो, नेविगेशन या ट्रैफिक अपडेट से हालात की जानकारी लेते रहें।
