जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से “न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम 

अंतर्गत विकास खण्ड कादरचौक सभागार कक्ष बदायूं में एक दिवसीय वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा आए सभी अतिथि एवं वॉलेंटियर का परिचय कर मां सरस्वती पर मुख्य अतिथि सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पुष्प अर्पित कर प्रोगाम का शुभारंभ किया गया , तत्पश्चात संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम न्याय तक पहुंच के विषय में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि संस्था मुख्य रूप से चार मुद्दों पर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी पर कार्य कर रही है इसके लिए समुदाय व विद्यालय में जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है प्रशिक्षण में सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी और उन्होंने कहा की सभी अपने -अपने गांवों में बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण को रोकना हैं हम सब की जिम्मेदारी है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ विभाग से चिकित्सा अधिकारी (बीपीसीएम) कादर चौक पर ब्लॉक स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसी क्रम में थाना ए0एच0टी0 से उप -निरीक्षक इंद्रपाल द्वारा बाल तस्करी और मानव तस्करी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और ए0एच0टी0 से कॉस्टेबल रीतू उपाध्याय द्वारा बाल शोषण के बारे में समझाकर कहा कि अपने घर में व पास पड़ोस में किसी बच्चे का शोषण व महिला का शोषण न होने दे ये हम सब का कर्त्तव्य है और प्रोगाम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । तथा संस्था समन्वयक देवेन्द्र पाल ने बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में और श्रम विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया और बाल विवाह पर जानकारी देकर बच्चों द्वारा समुदाय में बाल विवाह के खिलाफ समुदाय में लोगों के साथ बैठक कर 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से समझाया और काउंसलर चेतना द्वारा उपस्थित लोगो को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई । प्रशिक्षण में संस्था का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.