राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई एवं ब्लॉक जगत में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से संबंधित कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सदस्या द्वारा सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण एवं समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जागरूकता चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। इस दौरान साक्षी, विमला एवं शबनम की गोदभराई भी माननीय सदस्या द्वारा की गई।

महिला आयोग की सदस्या ने बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220 एवं व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, उप चिकित्सा अधिकारी नवनीत सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका, खंड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीतांजली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मो. असलम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा, परियोजना समन्वयक कमल शर्मा, परामर्शदाता डोली, सहायक लेखाकार मो. फैज, काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ की सचिव मीना सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.