पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रामपुर।पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया। दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण की शुरुआत की।

निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी को अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.