सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों पर त्वरित नियुक्ति की तैयारी,डीएम मिथिलेश मिश्र ने की समीक्षा बैठक

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में प्रधान सहायक/प्रभारी प्रधान सहायक की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 मार्च 2026 तक सेवा निवृत्ति के कारण रिक्त होने वाले पदों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करना और आगामी नियुक्ति/नियोजन प्रक्रिया को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से संचालित करना था।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवानिवृत्ति से उत्पन्न सभी रिक्तियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में अद्यतन रूप से संकलित कर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने विभागवार रिक्तियों की सूची, स्वीकृत पदों की संख्या, कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति और सेवानिवृत्ति हेतु चिन्हित कर्मियों की पूरी रिपोर्ट समय पर जिला स्थापना कार्यालय को भेजने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मानव संसाधन प्रबंधन की दक्षता प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए रिक्त पदों की त्वरित पूर्ति हेतु समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रखंडों और कार्यालयों से अपेक्षा की कि वे नियत तिथि से पूर्व संपूर्ण प्रतिवेदन उपलब्ध कराए, जिससे नियुक्ति/नियोजन प्रक्रिया योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ सके। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सहायक एवं प्रभारी प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.