- रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत
बाराबंकी। एसआईआर फार्म में सुधार का झांसा देकर 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए बदमाशों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। एएसपी रितेश सिंह ने रविवार को बोलेरो गाड़ी बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के बैसन पुरवा निवासी राकेश कुमार पांडेय के 13 वर्षीय भतीजे हर्ष उर्फ कार्तिक पांडेय को शनिवार को एसआईआर फार्म में गड़बड़ी सुधारने का झांसा देकर बदमाशों ने अगवा कर लिया था। अपहरण के बाद बच्चे को बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बारा टॉल प्लाजा के पास एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में बंद कर दिया गया।
मौका पाकर बच्चा बदमाशों के चंगुल से भाग निकला और रास्ते में आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और अमेठी निवासी एक बदमाश नुरैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत मिलते ही एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नुरैन की निशानदेही और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस, इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को अमेठी जिले से दो अन्य आरोपियों—फैजल और शिवम शुक्ला—को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
एएसपी रितेश सिंह ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों ने बच्चे के माता-पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी नुरैन के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसआईआर फार्म के बहाने अपहरण का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बोलेरो वाहन बरामद
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में हैदरगढ़ पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण किया।
पुलिस ने 11 जनवरी को तीन अभियुक्तों—
नूरेन पुत्र सादिक अली निवासी फरीदगढ़ मजरे आजादपुर, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी
फैजल पुत्र फारुख अहमद निवासी पूरे भट्ठा मजरे आजादपुर, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी
शिवम शुक्ला पुत्र स्व. घनश्याम शुक्ला निवासी पूरे बैसन मजरे जैतपुर, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी
को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 32 DG 0932 भी बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बीते 10 जनवरी को उन्होंने एसआईआर फार्म (SIR) सही कराने के बहाने कार्तिक पाण्डेय को फोन कर बारात घर के पास बुलाया था। वहां से अभियुक्तों ने कार्तिक पाण्डेय का अपहरण कर उसे एक बंद मकान में रखा। मौका पाकर अपहृत कार्तिक पाण्डेय वहां से भाग निकला और पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
नूरेन पुत्र सादिक अली निवासी फरीदगढ़ मजरे आजादपुर, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी
फैजल पुत्र फारुख अहमद निवासी पूरे भट्ठा मजरे आजादपुर, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी
शिवम शुक्ला पुत्र स्व. घनश्याम शुक्ला निवासी पूरे बैसन मजरे जैतपुर, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी
बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 32 DG 0932
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त नूरेन पुत्र स्व. सादिक अली निवासी फरीदगढ़ मजरे आजादपुर, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी के विरुद्ध
मु0अ0सं0 10/2025 धारा 87/137(2)/75(2)/351(2) बीएनएस, 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी दर्ज है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
