बदायूँ में दुर्विजय सिंह शाक्य की भतीजी का भव्य विवाह समारोह
प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना बदायूँ, डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज हुए शामिल
बदायूँ। बुधवार का पूरा दिन बदायूँ प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना रहा। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की भतीजी के विवाह समारोह में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक एवं बड़ी संख्या में वीवीआईपी हस्तियों की मौजूदगी से शहर पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखाई दिया। लालबत्ती लगी गाड़ियों का आवागमन दिनभर जिले में चर्चा का विषय बना रहा।
शहर के पूनम लॉन में आयोजित इस भव्य समारोह को भव्यता देने की तैयारियाँ कई दिनों से चल रही थीं। बाहर से आए प्रसिद्ध शेफ, सजावट टीम, टेंट और साउंड विशेषज्ञों ने आयोजन को खास अंदाज दिया। दोपहर से ही मेहमानों का आगमन शुरू हो गया, जो देर रात तक निरंतर जारी रहा। हजारों लोगों ने पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कई जिलाध्यक्ष और विधायक मौजूद रहे।
प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा और सभी अतिथियों को प्रोटोकॉल के तहत सम्मान दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि
प्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र
प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया
आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार
आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया
कासगंज जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा
एटा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता
बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता
बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा
शाहजहाँपुर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
शाहजहाँपुर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा
पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, दिनेश शर्मा, संतोष सिंह
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी
एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, कुंवर महाराज सिंह, अशोक कटारिया, जयपाल सिंह व्यस्त
पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया)
विधायकगण — नबाबगंज के एमपी आर्य, अमापुर के हरिओम वर्मा, पूरनपुर के बाबूराम पासवान, बदायूँ के महेश गुप्ता, बिल्सी के हरीश शाक्य, बिसौली के आशुतोष मौर्य, टूण्डला के प्रेमपाल सिंह, हाथरस की अंजुला माहौर, इगलास के राजकुमार सहयोगी, अलीगढ़ की मुक्ता संजीव राजा, भोगांव के राम नरेश अग्निहोत्री, आगरा के छोटे लाल कुशवाह, अलीगंज के सतपाल राठौर, कासगंज के देवेन्द्र राजपूत आदि।
बदायूँ में राजनीतिक हस्तियों के इस जमावड़े ने एक बार फिर साबित किया कि जिले का राजनीतिक प्रभाव प्रदेश में कितना महत्वपूर्ण है।
