जेंडर हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

16 दिवसीय अभियान के तहत कैंदी मुसहरी में महिलाओं को किया गया जागरूक

लखीसराय(सरफराज आलम)महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के सहयोग से हलसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–54, कैंदी मुसहरी में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति बंदना पांडेय, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्ता, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंहा और जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्षता करते हुए बंदना पांडेय ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हिंसा रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के मामलों में तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देने की अपील की। सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181 और सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करने की जानकारी दी।डॉ. मनोज कुमार सिंहा ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की जानकारी दी। वहीं कुमारी मुक्ता ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि इससे लड़कियां कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती हैं और स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं व सेविकाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा 4 दिसंबर 2025 से देशभर में 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, किस्मत कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका ममता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं अनीता कुमारी, सरोज देवी, भविता कुमारी, रंजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.