अमर ज्योति झा बने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जूरी सदस्य

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

पटना। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक एवं निर्देशक अमर ज्योति झा को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जूरी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। भारत सरकार के उपक्रम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय मुख्यालय, पटना द्वारा यह प्रतियोगिता 9 दिसंबर 2025, मंगलवार को शाम 5 बजे से ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर, पटना में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी कलाकारों के टैलेंट और सांस्कृतिक कला दक्षता का मूल्यांकन अमर ज्योति झा करेंगे, जिन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों की भागीदारी सुनिश्चित है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एक टीम का चयन कर ग्रैंड फिनाले के लिए भेजा जाएगा।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा इस जिम्मेदारी के लिए चयनित किए जाने पर अमर ज्योति झा ने सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.