बदायूं: जिला अपराध निरोधक कमेटी शाखा बदायूं के जिला सचिव के चाचा का निधन

बदायूं। वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदी दैनिक जग दर्पण के जिला प्रभारी तथा शायर शमशुद्दीन शम्स के चाचा रहीमुद्दीन शम्स (69) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को शाहजहांपुर के आवास विकास स्थित निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई।

सभी ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन धारण किया। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को दोपहर में शाहजहांपुर में किया जाएगा।

शोकसभा के दौरान पत्रकार एवं जिला उप सचिव एन.पी.एस. सैलानी, संजना भारती के ब्यूरो प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन, शिशुपाल शाक्य, शेषपाल शाक्य, नितीश कुमार वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, उमेश सूर्यवंशी, हेमेंद्र सूर्यवंशी, इमरान, शकी आलम, सूरजपाल सिंह कौशल, सतेंद्र यादव सहित दर्जनभर से अधिक लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.