रामपुर. आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बरेली गेट स्थित आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह को अरविंद केजरीवाल द्वारा दोबारा राज्यसभा में सांसद बनाकर भेजने पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने कहा संजय सिंह हर गरीब,मजलूम,दलित और पिछड़ों की आवाज हैं अरविन्द केजरीवाल जी ने एक बार फ़िर से संजय सिंह जी को राज्यसभा सांसद बनाकर पूरे मुल्क में रहने वाले हर कमज़ोर हर गरीब हर शोषित हर वंचित की आवाज़ को राज्यसभा तक पहुंचाने का काम किया है आम आदमी पार्टी रामपुर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का शुक्रिया अदा करती है। इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुसर्रत खां उर्फ पप्पू खां,नगर पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खां,प्रांत सचिव जुल्फिकार अली तुर्क, प्रांत उपाध्यक्ष आसिफ मियां,व्यापार प्रदेश सचिव समीना बी,सभासद ज़फ़र,सभासद सरफराज़ अली “गुड्डू”, सभासद यासीन “गुड्डू”, सभासद शावेज़ डम डम,सभासद आसिफ, सभासद तारिक खां,सभासद बशीर अहमद, सभासद नियाज़ अहमद, सभासद मौहम्मद शारिक परवेज़, सभासद मुहम्मद वकील, सभासद मुहम्मद अय्यूब,अहफाज़ खां, आलमगीर,वाहिद अली,मामून खां, फायेजा बी, नगमा खान, महबूब जहां, शाहीन बी,समद खां, शहाबुद्दीन सैफी,शैजी शावेज़, अदील मियां,फैजान खां, राजनीश शर्मा, संजीव पांडे,महेश सैनी, राहुल, हनी कठेरिया आदि मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
