6 दिसम्बर को लखीसराय में होगा उर्दू भाषी छात्र-छात्रा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मिथिलेश मिश्र करेंगे उद्घाटन
लखीसराय(सरफराज आलम) उर्दू निदेशालय,मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार,पटना के तत्वाधान में 6 दिसंबर 2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे से लखीसराय नगर परिषद के सभागार में उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत उर्दू भाषी छात्र-छात्रा, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसका विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा किया जाएगा।जबकि प्रतियोगिता की आयोजक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग प्रियंका कुमारी होंगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मैट्रिक समकक्ष/इंटर समकक्ष/स्नातक समक्ष के छात्र-छात्रा विभिन्न महाविद्यालयों तथा उच्च विद्यालयों से भाग लेंगे।बताते चलें की उर्दू निदेशालय,मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,बिहार,पटना के द्वारा उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनमें पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करने के उद्देश्य उक्त कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यह कार्यक्रम वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित होते रहे हैं।उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करना बिहार सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
