लखीसराय में तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ,महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने किया उद्घाटन

मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार सहित कई फिल्म जगत के हस्ती हुए शामिल

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय में बच्चों में कला संस्कृति और सिनेमा के प्रति रचनात्मक रुचि विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ किया गया। संग्रहालय स्थित सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, डीएम मिथिलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया उद्घाटन कार्यक्रम वंदे मातरम के सामूहिक गायन से शुरू हुआ।महोत्सव 3,4और 5 दिसंबर तक जिले के तीन निर्धारित स्थलों लखीसराय संग्रहालय,राज सिनेमा और महादेव टॉकीज में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त फिल्में दिखाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं बल्कि फिल्मों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा इतिहास समाज और संवेदनाओं को समझने का अवसर देना है। प्रत्येक फिल्म प्रदर्शन के बाद संबंधित विषयों के विशेषज्ञ बच्चों के साथ समीक्षा सत्र करेंगे इससे छात्रों को फिल्म निर्माण की तकनीक,कैमरा संचालन,अभिनय की बारीकियां कहानी की संरचना और विषय चयन जैसे पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा।मास्टर क्लास और इंटरएक्टिव सेशन के लिए फिल्म जगत और कला क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां लखीसराय पहुंच रही है इनमें अभिनेत्री एवं फिल्मकार अनु रीता झा,वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक अजय ब्रह्मतम्ज़,अभिनेत्री मोहित मट्ट,कलाकार रवि शेखर और प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ हितेंद्र पटेल शामिल हैं।महोत्सव के पहले दिन फिल्म परीक्षा का प्रदर्शन किया गया जो शिक्षा और संघर्ष के विषयों पर आधारित है। इसके अलावा क्षेत्रीय संस्कृति और स्थानीय इतिहास से जुड़ी गिद्ध तथा लखीसराय डॉक्यूमेंट्री भी कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.