मुख्य विकास अधिकारी ने मंडप का किया निरिक्षण

रामपुर. मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल द्वारा रामपुर शहर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा निर्मित कराए जा रहे सांस्कृतिक सद्भावना मंडप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी पायी गयी और अभी काफी कार्य कराया जाना शेष है। यह कार्य अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड मुरादाबाद के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्य की स्वीकृत लागत रूपये 9039.94 लाख है। निर्माण कार्य 29 नवम्बर 2021 को आरम्भ किया गया है। जिसे अनुबन्ध के अनुसार अगस्त 2023 तक पूर्ण किया जाना था, जो अभी पूर्ण नहीं हो सका है। अब माईक्रोप्लान के अनुसार कार्य पूर्ण करने की तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई हैं। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गयी है जिसके सापेक्ष 95 प्रतिशत धनराशि व्यय की जा चुकी है तथा 70 प्रतिशत भौतिक प्रगति की गई है। मौके पर 400 श्रमिक कार्यरत बताए गए। आर्ट गैलरी भवन का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2024 तक, बैंकट हाल का निमार्ण कार्य 15 फरवरी 2024 तक एवं ऑडीटोरियम का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि परिसर में सीसी रोड का निर्माण कार्य आगामी 2 दिवस में प्रारम्भ हो जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं कान्ट्रेक्टर को निर्देश दिए कि वह नियमानुसार गुणवत्ता का तकनीकी समिति से ससमय जॉच कराकर 15 फरवरी 2024 तक सभी कार्य प्रत्येक दशा में गुणवत्तापरक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें,ताकि ससमय लोकापर्ण कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियन्ता, लोनिवि, कार्य के कॉन्ट्रेक्टर आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.