रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में जिले में किसान समीक्षा बैठक एवं नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एकलव्य सिंह सहारा के स्वागत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
कार्यक्रम में किसानों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जोरदार जयकारों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया। मंच संचालन गुरप्रीत अटवाल एवं रोमान ख़ान ने सफलतापूर्वक किया।
मुख्य अतिथि एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास से ही चलता है।” उन्होंने इस अवसर पर 100 युवाओं को सदस्यता भी ग्रहण करवाई और जिला रामपुर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
एकलव्य ने यह भी आश्वासन दिया कि, “जहां भी संगठन में 10 नए कार्यकर्ता जुड़ना चाहेंगे, मैं स्वयं वहाँ पहुँचकर उन्हें सदस्यता दिलाऊँगा। संगठन आपका था, आपका है और हमेशा आपका ही रहेगा। मेरे जैसे पदाधिकारी आते-जाते रहेंगे, लेकिन संगठन सदैव अटल रहेगा।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मनजीत सिंह अटवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष (बिलासपुर) सुखविन्दर सिंह हुंडल, नगर अध्यक्ष (टांडा) फरीद, जिला सचिव साबिर अली, तहसील अध्यक्ष (टांडा) मजहर अली, युवा पूर्व मण्डल महासचिव परमोद यादव, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, सरफराज, गुरप्रीत अटवाल, फ़ैज़ ख़ान, शहराम ख़ान, अदीब पाशा, हरजीत सिंह, हरदेव सिंह बाजवा, भूपराम, दीपक, सुरजीत सिंह, सेवा सिंह आदि उपस्थित रहे।
