भारत विकास परिषद शाखा रानियां में ‘भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता संपन्न

ऐलनाबाद, 27 नवंबर (डॉ. एम.पी. भार्गव)भारत विकास परिषद शाखा रानियां द्वारा दीप मैरिज पैलेस, रानियां में भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रानियां ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की कुल 22 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 11 जूनियर एवं 11 सीनियर वर्ग की टीमें शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव श्री दीपक शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोमप्रकाश जैन (पूर्व वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष आड़ती एसोसिएशन रानियां) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री दीपक गाबा रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, साहित्य एवं समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

 सीनियर वर्ग परिणाम
स्थान विद्यालय का नाम प्रतिभागी
प्रथम स्वामी दयानंद स्कूल, भूना इशा (12वीं), याशिका (11वीं)
द्वितीय सेठ रामजीदास DAV पब्लिक स्कूल, रानियां अंशु सिहाग (12वीं), ललित मोहन (9वीं)
तृतीय सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहम्मदपुरिया संजना (9वीं), संजू (9वीं)
 जूनियर वर्ग परिणाम
स्थान विद्यालय का नाम प्रतिभागी
प्रथम जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानियां नव्या कुमारी (8वीं), अमृत कौर (7वीं)
द्वितीय सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहम्मदपुरिया गोविंद (8वीं), कुंदन (8वीं)
तृतीय गुरु नानक इंटरनेशनल एकेडमी, अभोली पारस (8वीं), भावना (8वीं)

कार्यक्रम का मंच संचालन शाखा सचिव हरिओम शर्मा ने किया तथा क्विज संचालन प्रांतीय महासचिव श्री दीपक शर्मा द्वारा बखूबी सम्पन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि सोमप्रकाश जैन ने कहा—

ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश की संस्कृति और इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाते हैं तथा उन्हें ज्ञान के साथ संस्कार भी प्रदान करते हैं।

विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शाखा संरक्षक श्री सुरेश सिंगला ने मुख्य अतिथि, सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

आसानंद कालड़ा (शाखा अध्यक्ष),
जोगिंदर मेहता (पर्यवेक्षक),
सोनू ग्रोवर, प्रदीप गाबा (जिला सह-समन्वयक),
डॉ. मदन वर्मा (कोषाध्यक्ष),
प्रवीण कामरा (महिला प्रमुख),
सुभाष बजाज, अमित सिंगला, भवानी बांसल,
कर्म सिंह चंदी, जसविंदर सिंह गोरा,
कुलदीप बसरा, वीरपाल कौर, संगीता खुराना,
राजेंद्र डावर, रामचंद्र जुनेजा (पूर्व अध्यक्ष अनाज मंडी एसोसिएशन)
सहित परिषद के सभी गरिमामयी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी टीमों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.