पुलिस अधीक्षक रामपुर ने पुलिस लाइन में किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर दिए कड़े निर्देश

रामपुर, 21 नवंबर 2025।पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। एसपी ने परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की और तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा आदि की व्यवस्थाओं को परखा गया। परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए एसपी ने आवश्यक निर्देश भी दिए।
इसके बाद एसपी ने जिले के सभी थानों में 3 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को लेकर संबंधित विवेचकों के साथ आदेश कक्ष आयोजित किया। बैठक में उन्होंने विवेचनाओं में तेजी लाने, गुणवत्ता युक्त जांच सुनिश्चित करने और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी टांडा/लाइन्स भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.