उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाल की पीटी टीम ने जीती ट्रॉफी
ककरौआ न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार उत्साह
रामपुर। ककरौआ न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम मनकरा स्थित खेल मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां और एआरपी अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद सरस्वती मां की प्रतिमा पर शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
अतिथियों की हरी झंडी दिखाते ही दौड़ प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
प्राथमिक स्तर परिणाम
50 मीटर दौड़ (बालक) – दीपक, कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर
50 मीटर दौड़ (बालिका) – प्रियांशी, कंपोजिट विद्यालय भंडपुरा
100 मीटर बालक – नैतिक, मगरमऊ
100 मीटर बालिका – सुरभि, खजुरिया
200 मीटर बालक – दक्ष, दीनपुर
200 मीटर बालिका – अंजली यादव, खजुरिया
400 मीटर बालक – आदित्य, कंपोजिट विद्यालय राजारामपुर
400 मीटर बालिका – प्रियांशी, भंडपुरा
उच्च प्राथमिक स्तर परिणाम
100 मीटर बालक – दीपक, कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर
100 मीटर बालिका – वीना, कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर
200 मीटर बालक – कपिल, शंकरपुर
200 मीटर बालिका – फरहीन, भंडपुरा
400 मीटर बालक – कपिल, शंकरपुर
400 मीटर बालिका – वर्षा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल
600 मीटर बालक – दीपक, शंकरपुर
600 मीटर बालिका – वीना, कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर
अन्य स्पर्धाओं में विजेता
चक्का एवं गोला फेंक – अंश गौतम, वीना, कपिल
लंबी एवं ऊंची कूद – शिवा, वीना, दीपक, राजमाला
टीम स्पर्धाएँ
खो-खो एवं कबड्डी (प्राथमिक स्तर) – प्राथमिक विद्यालय खजुरिया (बालक एवं बालिका वर्ग विजेता)
खो-खो (उच्च प्राथमिक स्तर) – कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर (बालक एवं बालिका वर्ग विजेता)
हरियाल की पीटी टीम का शानदार प्रदर्शन
उच्च विद्यालय हरियाल की पीटी टीम ने मुख्य अतिथियों के समक्ष उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। टीम तथा टीम लीडर शैलेंद्र कुमार राठौर को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।
रंगोली और सम्मान समारोह
“I Love Sports” की खूबसूरत रंगोली एवं सजावट विशाखा, आरती और सौम्या पांडे द्वारा बनाई गई, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को एआरपी अरुण कुमार, नोडल शिक्षक प्रसन्न प्रकाश, चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना सहित उपस्थित शिक्षकों ने कॉपी-पेन देकर सम्मानित किया।
आज के आयोजन में अस्मत खान, अशोक रावत, नरेश पाल सिंह, राफिया खानम, ज़किया इरफाना, अंजली शर्मा, रफत जहां, गायत्री शर्मा, नेहा सक्सेना, दीपा सैनी, आरती, राजेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
