भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया नमो सेवा केंद्र का उद्घाटन

सिकंदराबाद में खुला पांचवा नमो सेवा केंद्र

सिकंदराबाद । 11 जनवरी को दादरी तिराहा स्थित मित्तल की धर्मशाला में नमो सेवा केंद्र का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर एवं पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने फ़ीता काटकर किया।गोपाल कृष्ण अग्रवाल के सिकंदराबाद आगमन पर निजामपुर, शिवाजी नगर एवं अग्रसेन इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य लोगों एवं प्रबुद्ध जनों के स्वागत के साथ हुआ। सर्वप्रथम पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने नमो सेवा केंद्र के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नमो सेवा केंद्र निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को और भी मजबूत करेगा, साथ ही सिकंदराबाद में जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर गति प्रदान करेगा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है, जिसमें नमो सेवा केंद्र भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल सुरेंद्र सिंह नागर ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस नमो सेवा केंद्र के लिए मैं गोपाल कृष्ण अग्रवाल का अभिनंदन करता हूं।
कार्यक्रम का संचालन उषा बंसल एवं मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता और राजेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, अशोक सिंघल, सतीश गर्ग, अनिल सिंघल बी.एस. सक्सेना, मालती सैनी, सतीश चंद्र गर्ग, सौरव अग्रवाल, सुधीर यादव, अमित निर्वाण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.