रामपुर न्यूज़: किसान दिवस समारोह का दीप प्रज्वलन कर मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ

रामपुर। विकास भवन परिसर में आज किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दीप प्रज्वलित कर की। उनके साथ रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

किसान दिवस समारोह में जिलेभर से आए किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, नवीन योजनाओं और सरकारी लाभों के बारे में जागरूक करना था।

मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए नई तकनीक, उपकरणों और योजनाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, जल संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जहां किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण, उन्नत बीज, खाद–उर्वरक तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.