भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत ऋण शिविर आयोजित

5 आवेदकों को अंतरिम स्वीकृति पत्र किया गया प्रदान

  •  रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी। भारतीय स्टेट बैंक बाराबंकी द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसबीआई बाराबंकी के क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय सिंह, मुख्य प्रबंधक ऋण रचित श्रीवास्तव, आर एम आर यू सौम्या श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक बाराबंकी शाखा केशव उप्रेती, ऋण अधिकारी प्रमोद कुमार, मत्स्य विभाग से अधिकारीगण श्री अच्छे लाल एवम हेमंत कुमार वर्मा, लखनऊ से मत्स्य पालन के तकनीकी विशेषज्ञ आर के सिंह एवम श्री मो अशफाक ख़ान, सीएसी टीम से श्री रवि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं हितग्राहिको को योजना से संबंधित लाभकारी जानकारी दी। शिविर में 50 से अधिक कृषकों, मत्स्य पालकों एवम उद्यमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ऐवम योजना में अपनी रुचि दिखायी। शिविर में 5 ऑनलाइन आवेदकों को अंतरिम स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा शिविर में सीएसी टीम द्वारा 20 नए आवेदकों का एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.