पूरे देश में वातावरण राम मय हो गया है : राजीव कुमार गुप्ता

राम मंदिर के लिए बढ़ा उत्साह, कुछ लोग पैदल ही अयोध्या की ओर निकल पड़े हैं: राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ ।आज दिल्ली से अयोध्या धाम पद यात्रा कर रहे रामभक्त प्रभांशु जी  और सोनू जी जो कि दस जनवरी से प्रारंभ कर आज बदायूँ पहुंचे उनका भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वागत  और अभिनंदन कर उनकी शुभ व मंगलमय पद यात्रा की कामना की।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, जिसे लेकर पूरे देश में वातावरण राम मय हो गया है, भगवान राम में आस्था और विश्वास को लेकर दिल्ली से प्रभांशु और सोनू पदयात्रा करते हुए भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे, जो कि 10 जनवरी से यात्रा प्रारंभ करते हुए आज बदायूँ पहुंचे है।

इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, धीरज पटेल, संदीप चौहान, अनुराग दिक्षित, अभिषेक वर्मा, अनुभव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.