द्वीतीय रन फॉर अर्क हाफ मैराथन/क्रॉस कंट्री का सफल आयोजन, 500 से अधिक धावकों ने लिया भाग 

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ के सेवा ग्राम रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, लखनऊ में आज “द्वीतीय रन फॉर अर्क हाफ मैराथन/क्रॉस कंट्री” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व अमित यादव एडवोकेट द्वारा किया गया, जिसमें 500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उप महापौर लखनऊ, चरनजीत गांधी ने की, जबकि जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बी.एस. रावत, अजय नरेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में पुरुष, महिला, किशोर और किशोरियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

मैराथन की शुरुआत प्रातः 7 बजे सेवा ग्राम रेलवे कॉलोनी ग्राउंड से हुई। प्रतिभागियों ने 15 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दूरी तय कर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। आयोजन के दौरान पूरे मार्ग पर जलपान और प्राथमिक चिकित्सा की उचित व्यवस्था की गई थी।

मुख्य अतिथि चरनजीत गांधी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,

“इस तरह के आयोजन समाज को स्वस्थ और एकजुट बनाते हैं। फिटनेस जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और आज इन धावकों ने उसका बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में —

सीनियर बॉयज: पंकज यादव

सीनियर महिला: खुशबू पटेल

जूनियर बॉयज: मोहम्मद आमिर

जूनियर महिला: रेजिना

को साइकिल, पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से इस बार 50 वर्ष से अधिक उम्र के धावकों ने भी जोश के साथ भाग लिया।

आयोजक अमित यादव एडवोकेट ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, हरीश यादव, मोहम्मद आलम, प्रदीप यादव, आशीष श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, चंद्रशेखर यादव, विनोद वर्मा, प्रभात तिवारी, संदीप यादव तथा पत्रकार ज्ञानेश वर्मा और अनुराग सिंह बिष्ट को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन न केवल खेल भावना और फिटनेस को समर्पित रहा, बल्कि लखनऊ शहर में स्वास्थ्य जागरूकता की एक नई मिसाल भी कायम की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.