चुनार रेलवे हादसा: प्रत्येक मृतक के वारिस को जिलाधिकारी ने दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि भेजी

  • रिपोर्ट:मंजय वर्मा (मिर्जापुर)

 

मीरजापुर :  दिनांक 05 नवम्बर 2025 को तहसील चुनार, जनपद मीरजापुर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना में पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित आर्थिक सहायता के क्रम में, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रत्येक मृतक के वारिस को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को राहत पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई थी, जिसके उपरांत शासन की अनुमति प्राप्त होने पर यह राशि जारी की गई।
मुख्य कोषाधिकारी मीरजापुर द्वारा कुल 10 लाख रुपये की राशि (दो-दो लाख रुपये प्रति मृतक) लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मृतकों के विधिक वारिस इस प्रकार हैं—

सविता, पत्नी राजकुमार बिंद (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, पोस्ट राजगढ़, तहसील मड़िहान, जनपद मीरजापुर।

साधना, पुत्री विजय शंकर बिंद (उम्र 14 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, पोस्ट राजगढ़, तहसील मड़िहान, जनपद मीरजापुर।

शिवकुमारी, पुत्री विजय शंकर बिंद (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, पोस्ट राजगढ़, तहसील मड़िहान, जनपद मीरजापुर।

अंजू देवी, पुत्री श्याम प्रसाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, पोस्ट राजगढ़, तहसील मड़िहान, जनपद मीरजापुर।

कलावती देवी, पत्नी जनार्दन यादव (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम बसवा निस्फ, तहसील रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता राशि विवेकाधीन अनुदान मद से टीआर-27 के माध्यम से आहरित कर लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी।
इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता बरतें और अनधिकृत स्थानों से ट्रैक पार न करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.