विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी : सांसद कुमारी सैलजा

-सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित, 27 एजेंडों पर की गई समीक्षा

ऐलनाबाद ,सिरसा, 05 नवंबर ( एम पी भार्गव ): स्थानीय पंचायत भवन में आज जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी कमेटी(दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने की। इस दौरान विधायक डबवाली आदित्य देवीलाल, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र आदि अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित 27 एजेंडे रखे गए, जिन पर अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट सांसद के समक्ष प्रस्तुत की। सांसद ने एक-एक एजेेंडे पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने व योजनाओं को सही क्रियान्वयन करने बारे दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन हो और लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित एजेंडे की सुनवाई करने के दौरान सांसद ने निर्देश दिए कि सभी बीडीपीओ अपने कार्य क्षेत्र में पडऩे वाले आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे और वहां बच्चों को दी जा रही सुविधाओं व मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी प्रकार अन्य एजेंडे की सुनवाई के दौरान उन्होंने सभी गांवों में फॉगिंग मशीन की उपलब्धता बारे स्थिति स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि आमजन को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए सभी विभाग अपने विकास कार्यों व योजनाओं को जल्द पूरा करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.