मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत प्राचार्य के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन

रामपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर मे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत प्राचार्य के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. योगेश, मनोविज्ञान विभाग द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए मज़बूत पासवर्ड का उपयोग करें जिससे संदिग्ध ईमेल और लिंक से बच सकते हैं और नियमित रूप से अपने सॉफ़्टवेयर और एंटी-वायरस को अपडेट करें । इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें या वीपीएन का उपयोग करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने में सावधानी बरतें, और ऑनलाइन लेन-देन के लिए एक सुरक्षित डिवाइस का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षित भारत, सशक्त भारत का संदेश देकर साइबर अपराध से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया,जिससे छात्राएं अत्यधिक लाभान्वित हुई।
कार्यक्रम में प्रो.सबीहा परवीन, प्रो.अनीता देवी, डॉ. सोनू पुरी, डॉ. वंदना राठौर, डॉ. प्रीति लता, डॉ. मनोरमा एवं डॉ. कासिम की मुख्य भूमिका रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.