थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा तीनो नये आपराधिक कानून के संबंध में किया गया जागरुक

  • रिपार्टर: शाहबाज़ खान (रामपुर)

रामपुर, थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवान देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ग्राम मेघा नंगला में छात्र-छात्राओं/शिक्षकों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (तीनों नए कानूनों) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान थाना शहजादनगर रामपुर पुलिस द्वारा इन नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, सुधारों तथा इनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि ये तीनों कानून भारतीय न्याय व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाले हैं, जिनका उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित केंद्रित बनाना है।
इस अवसर पर सभी को नए कानूनों की बारीकियों को समझने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में इनका पालन करने तथा आम नागरिकों को भी इनके प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में नये आपराधिक कानूनों की विशेषतायें, जैसे-
जीरो एफआईआर
ई-एफआईआर
समयबद्ध न्याय
महिला एवं बाल संरक्षण के प्राविधान
नये अपराध
प्रौद्योगिकी और फोरेंसिक के उपयोग से संबंधित प्राविधान पीडित-केन्द्रित प्राविधान आदि पर जागरुकता कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रकाश डाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.