भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार बना वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रनों से जीत हासिल की और पहली बार विश्व चैंपियन बना।

फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने अहम पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और मैच भारत की झोली में डाल दिया।

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। फाइनल में भारत के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

दीप्ति शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया, क्योंकि 52 साल के महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है।

पहला महिला वनडे विश्व कप वर्ष 1973 में खेला गया था, और अब 2025 में भारतीय महिला टीम ने अपनी मेहनत, एकजुटता और जज़्बे के दम पर दुनिया के शिखर पर जगह बना ली है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में थीं – शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर।

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल थीं – लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजान काप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह ‘चैंपियन इंडिया’ के जयकारे गूंज रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.