मीरजापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झासा देकर बहला फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्टर मंजय वर्मा(मिर्जापुर)
  • मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी का नाबालिक पुत्री को शादी का झासा देकर बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-387/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिमन विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नामजद अभियुक्त विशाल पुत्र शिव कुमार उर्फ जगजीवन निवासी ग्राम गाजीपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.