नवी मुंबई हवाई अड्डा अब सीआईएसएफ की सुरक्षा में

एटा:- देश की सुरक्षा व्यवस्था में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। नवी मुंबई हवाई अड्डा अब औपचारिक रूप से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के सशक्त सुरक्षा घेरे में आ गया है। इस तैनाती के साथ ही यह देश का 71वां हवाई अड्डा बन गया है, जिसे सीआईएसएफ की अभेद सुरक्षा का कवच प्राप्त हुआ है।

जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन,एटा सीआईएसएफ इकाई के डिप्टी कमांडेंट जसवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में 900 जांबाज सीआईएसएफ जवानों को इस हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है। यह संख्या भविष्य में यात्री और मालवाहक विमानों की बढ़ती गतिविधियों के अनुरूप बढ़ाकर 1800 तक की जाएगी।

सीआईएसएफ के जवान न केवल विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे बल्कि आतंकवाद, तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चट्टान बनकर खड़े रहेंगे।

नवी मुंबई हवाई अड्डा देश के विमानन मानचित्र पर आधुनिकता, तकनीक और सुरक्षा का संगम बनेगा। सीआईएसएफ की तैनाती के साथ यात्रियों में विश्वास, और राष्ट्र में गौरव की भावना नई ऊँचाइयाँ छू रही है। यह कदम न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत की सुरक्षा क्षमताओं को और भी दृढ़ करेगा। अब आसमान में उड़ान भरने वाले हर यात्री के साथ रहेगा सीआईएसएफ का अटूट भरोसा और वर्दी का अडिग संकल्प।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.