सोनभद्र: पुलिस ने पशु तस्करों का किया हॉफ एनकाउंटर, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया तस्कर

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से पिकअप वाहन में लदे पांच पशु, एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है। वहीं तस्कर पुलिस के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता दिखा की आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा
मुखबिर ने सूचना दी कि चार तस्कर घोरावल से रॉबर्ट्सगंज-नौगढ़ मार्ग के रास्ते बिहार की ओर पशु लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर जिले में बैठे भगवान यादव और बलवंत यादव नामक तस्करों के इशारे पर यह पशु तस्करी की जाती है। पशुओं को बिहार ले जाकर नाटे, मुखिया और हाफिज नामक तस्करों को सौंपा जाता था, जो उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। फरार तस्करों की पहचान इबरार, मल्लू, हजरत, नाटे, मुखिया और हाफिज के रूप में हुई है। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.