राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीआईएसएफ जवानों का जोशिलापन

एटा:- आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025; को जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन एटा में स्थित सीआईएसएफ इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इकाई प्रभारी ने समस्त बल सदस्यों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। समस्त जवानों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा ली कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा हर चुनौती का सामना अदम्य साहस और निष्ठा के साथ करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल जोश और उत्साह से गूंज उठा। सीआईएसएफ के जवानों ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को दोहराया। इकाई प्रभारी जसवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल शब्द नहीं, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है जिसे सीआईएसएफ जैसी अनुशासित बल इकाइयाँ अपने कर्म से सिद्ध करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ एकजुटता और समर्पण की भावना को पुनः दृढ़ किया। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की अमर भावना का सशक्त प्रतीक बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.