ट्रेन की पटरी पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, हाथों पर लिखा- “मिस्टी बेटी खुश रहना”
मृतक द्वारा अपने दोनों हाथों पर लिखे भावनात्मक शब्द ने पूरे इलाके के लोगों को भावुक कर दिया
- रिपोर्ट- सरफराज आलम
लखीसराय। जिले के कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर मोहल्ला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां एक व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने दोनों हाथों पर “मिस्टी बेटी खुश रहना” जैसे भावनात्मक शब्द लिखे थे, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है। मृत व्यक्ति का नाम बबलू वर्मा बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा।
हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस दुखद घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं।वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद शोभा रानी तथा समाज सेवी रणजीत राम ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
