लखीसराय में जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान छठ घाटों पर भी चला

6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव की तैयारियाँ चरम पर

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। लखीसराय में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव की तैयारियों चरम पर है। चुनाव के दिन शत -प्रतिशतo मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य भी जीविका दीदियों द्वारा पूरे परवान पर हैं।

छठ पर्व के समापन के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान ने और गति पकड़ ली है। मंगलवार को लखीसराय जिला के सभी सात प्रखंडों में जीविका दीदियों ने प्रदेश से घर आए मतदाताओं को भी मतदान करने की अपील की।

जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के सबसे पर्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। दीदियों ने घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की , आकर्षक रंगोली बनाई, शपथ ग्रहण किया और कैंडल मार्च निकालकर लोगों से 6 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की।

वंदना जीविका महिला ग्राम।संगठन, प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन, एकता जीविका महिला ग्राम संगठन, रोशनी जीविका महिला ग्राम संगठन, रुक्मिणी जीविका महिला ग्राम संगठन और सवेरा जीविका महिला ग्राम संगठन समेत सौ से अधिक सामुदायिक संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चला गया।
छठ घाट पर भी बैनर पोस्टर और व्रतियों समेत उनके परिजनो को 6 नवंबर को वोट हेतु याद दिलाई गई और प्रेरित किया गया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.