आज़म समझलें दिए प्रज्वलित किए जाते हैं रोशन नहीं – फरहत अली खान

रामपुर: मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहा आज़म खान धर्म पर बोलने से बाज़ आए।
आज़म ने कहा कि दिए जलाए नहीं जाते दिए रोशन किए जाते हैंऔर यह भी कहा कि दिए जलाने वाले कुछ भी जला सकते हैं।
आज़म समझें जिसे प्रकृति जैसे चांद, सूरज, सितारे या प्रकाश देने वाले जिन्हें कुदरत रोशन करती है। उन्हें तो रोशनी या रोशन बोल सकते हैं। लेकिन धरा पर रोशनी करने के लिए दियों को प्रज्वलित ही किया जाता है। आज़म ज्ञान में इज़ाफ़ा करें। जो धरा पर प्रकाश लाने के लिए दिया जलाया जाता है वह खुशी और उजालों का तो प्रतीक होता है साथ ही हमारे जीवन को प्रकाशमय बनाता है।
इसके अतिरिक्त आज़म जैसे दानव का अंत भी करता है, हमारी ऊपर वाले से दुआ की दिए से दिए हमेशा जलते रहें। यह दिए भारत के साथ साथ पूरे विश्व में अमन शांति और इंसानियत का उजाला करें ऐसी ईश्वर से प्राथना और कामना करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.