सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री 1008 पारसनाथ एवं चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव का हुआ आयोजन

सिकंदराबाद। नगर के बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री 1008 पारसनाथ एवं चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जैन समाज के (प्रधान) कमल कुमार जैन राजू ने बताया कि 7 जनवरी 2024 की सुबह साढ़े 7 बजे श्री जी का अभिषेक व शांति धारा किया गया। उसके बाद भगवान पारसनाथ विधान का आयोजन संजय जैन शास्त्री (मुरैना वालो) के द्वारा बहुत ही धूमधाम से कराया गया। उसके बाद दोपहर को श्री जी की पालकी यात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से किया गया। पालकी यात्रा हनुमान चौक, बड़ा बाजार, सुनारों वाली गली, कबाड़ी बाजार, पुराना गंज से होते हुए वापस जैन मंदिर पर पहुंची। जैन समाज के सुरेश चंद मुकेश कुमार जैन (बजाज) द्वारा विद्यासागर भवन (धर्मशाला) का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जैन मंदिर में लगने वाली लिफ्ट का उद्घाटन नेम चन्द जैन (बजाज) ने फीता काटकर किया। विद्यासागर भवन में आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण बिजेन्द्र जैन आढ़ती ने किया। विद्या सागर भवन में राकेश जैन (पटवारी) ने दीप प्रज्वलित किया व दस लक्षण पर्व में व्रत रखने वाले वृत्तियों का सम्मान किया। रात्रि के भजन संध्या के कार्यक्रम में अनिल जैन (बजाज) ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रात्रि में प्रसन्न कुमार जैन प्रिया जैन और दीपक सरगम के मधुर मधुर भजनों ने लोगों के मन को मोह लिया। उक्त सभी कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज सहित सैकड़ो लोग सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.